सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को करारा जवाब, मारे गये सात पाक रेंजर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : पाक रेंजर द्वारा सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया है.भारतीय सैनिकों की जवाबी फायरिंग से सात पाक रेंजर मारे गये हैं. बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को भी मारा गिराया है. गौरतलब है कि कश्मीर के हीरानगर की बोबिया पोस्ट में पाकिस्तान की ओर से […]
विज्ञापन
श्रीनगर : पाक रेंजर द्वारा सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया है.भारतीय सैनिकों की जवाबी फायरिंग से सात पाक रेंजर मारे गये हैं. बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को भी मारा गिराया है. गौरतलब है कि कश्मीर के हीरानगर की बोबिया पोस्ट में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गयी थी. इस फायरिंग से बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था.
During intermittent firing of small arms and area weapon one militant and seven Rangers were shot dead: BSF
— ANI (@ANI) October 21, 2016
स्थानीय प्रशासन बोबिया इलाके से ग्रामीणों को बुलेटप्रूफ वाहनों के जरिये सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही है. गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब तक 33 बार सीजफायर उल्लंघन की गयी है. इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है. रविवार को पाक की ओर से हुए फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










