नौकरी के लिए तमिलनाडु गयीं िमला उत्पीड़न

Updated:
विज्ञापन
नौकरी के लिए तमिलनाडु गयीं िमला उत्पीड़न

जमशेदपुर : कौशल विकास और रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में युवतियों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रशिक्षण के बाद तमिलनाडु की सिलाई कंपनी में भेजी गयी सुंदरनगर की दो युवतियों ने लौटकर डीसी को आपबीती सुनाई है. उन्होंने बताया कि कंपनी में तय समय से ज्यादा काम लिया जाता है, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कौशल विकास और रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में युवतियों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रशिक्षण के बाद तमिलनाडु की सिलाई कंपनी में भेजी गयी सुंदरनगर की दो युवतियों ने लौटकर डीसी को आपबीती सुनाई है.

उन्होंने बताया कि कंपनी में तय समय से ज्यादा काम लिया जाता है, तबीयत खराब होने पर छुट्टी नहीं मिलती और घर भी लौटने नहीं दिया जाता.कुंती हांसदा एवं कपरा मुर्मू झामुमो के हस्तक्षेप तथा उपायुक्त एवं एसएसपी के दबाव के बाद वापस घर पहुंच सकी हैं. दोनों युवतियों को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन उपायुक्त से मिले अौर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया. बाकी युवतियों ने बताया कि उनके अलावा सुंदरनगर और आसपास की और भी कई युवतियों को तमिलनाडु भेजा गया था जो वहां शोषण का शिकार हो रही हैं. खुद कपरा की तबीयत खराब है. वह न ठीक से चल पा रही और न बोल पा रही है. उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक से बात कर कपरा का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. झामुमो प्रतिनिधिमंडल में बाघराय मार्डी, सागेन पूर्ति, गुरमीत सिंह गिल, मो समद अंसारी, जुगल किशोर मुखी, विक्टर सोरेन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola