पीएम नरेंद्र मोदी ने की ‘स्वच्छता ही सेवा मूवमेंट’ की शुरुआत, कहा बापू के सपनों को साकार करेंगे

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा मूवमेंट’ की शुरुआत की. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह अभियान बापू के सपनों का ‘स्वच्छ भारत’ से जुड़ा है. चार वर्ष पहले शुरू हुआ स्वच्छता आंदोलन अब एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है. हम गर्व के साथ कह […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा मूवमेंट’ की शुरुआत की. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह अभियान बापू के सपनों का ‘स्वच्छ भारत’ से जुड़ा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, ऐसा नहीं है. टॉयलेट की सुविधा देना, कूड़ेदान की सुविधा देना, कूड़े के निस्तारण का प्रबंध करना, ये सभी सिर्फ माध्यम हैं. स्वच्छता एक आदत है जिसको नित्य के अनुभव में शामिल करना पड़ता है. ये स्वभाव में परिवर्तन का यज्ञ है जिसमें देश का जन-जन, आप सभी अपनी तरह से योगदान दे रहे हैं.
इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अनुभवों को शेयर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










