चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : भाजपा नेता के बेटे विकास बराला गिरफ्तार, चलेगा अपहरण की कोशिश का केस

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आज पुलिस ने आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष से सेक्टर-26 थाने में पूछताछ की. पूछताछ के बाद विकास को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद डीआर्इजी ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि कल विकास की कोर्ट में पेशी होगी आैर उसे […]
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आज पुलिस ने आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष से सेक्टर-26 थाने में पूछताछ की. पूछताछ के बाद विकास को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद डीआर्इजी ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि कल विकास की कोर्ट में पेशी होगी आैर उसे रिमांड पर लेने की कोशिश की जायेगी. उन्होंने बताया कि जांच में उनपर कोर्इ दबाव नहीं बनाया जा रहा है. विकास पर धारा 365 के तहत अपहरण की कोशिश का मामला चलेगा.उस पर आइपीसी की धारा 354डी, 341 व 34के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आज विकास पूछताछ के लिए खुद थाने पहुंचा. पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की. अब उसके ऊपर पीड़ित लड़की के अपहरण की कोशिश करने का मामला चलाया जायेगा. इससे पहले आज सुबह चंडीगढ़ के डीआईजी तेजिंदर लूथरा ने कहा था कि विकास बराला जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. उन्होंने बताया कि विकास बराला ने हमारे नोटिस को स्वीकार करने से मना कर दिया था, तब हमने उस नोटिस को उसके घर की दीवार पर चिपका दिया था. डीआईजी ने कहाथा कि हम अतिरिक्त सबूत का स्वागत करते हैं, लेकिन घटना के बारे में हमारे पास पर्याप्त सीसीटीवी फुटेज हैं. न्याय के लिए सबकुछ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने जांच के लिए अपना ब्लड सैंपल और यूरिन देने से मना कर दिया है. लेकिन इस तरह का इनकार जांच के दौरान उनके खिलाफ ही जायेगा. वहीं, आरोपी युवक के पिता व हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि कानून सम्मत ढंग से जो भी कार्रवाई हो उनके पुत्र पर की जाये.
#WATCH: Haryana BJP Chief Subhash Barala addresses the media on Chandigarh stalking case https://t.co/sHpgenjh3f
— ANI (@ANI) August 9, 2017
VIDEO : झारखंड के दुमका में छात्रा को निर्वस्त्र कर घुमाया, पीटा, फोटो किया वायरल, जांच के आदेश, चार अरेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










