खुदकुशी करना चाहता था ये कंगारू स्पिनर, वजह जान चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
खुदकुशी करना चाहता था ये कंगारू स्पिनर, वजह जान चौंक जाएंगे

undefined सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर ब्राड हाग ने अपनी नयी किताब में कहा है कि संन्यास और शादी टूटने के बाद वह आत्महत्या करने की सोचने लगे थे. ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रहे हाग ने कहा कि उनके पास 2007-08 में क्रिकेट के सभी प्रारुपों […]

विज्ञापन

undefined

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर ब्राड हाग ने अपनी नयी किताब में कहा है कि संन्यास और शादी टूटने के बाद वह आत्महत्या करने की सोचने लगे थे.

ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रहे हाग ने कहा कि उनके पास 2007-08 में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि आंद्रिया से उनकी शादी टूटने की कगार पर थी. अपनी आत्मकथा ‘द रांग अन’ में उन्होंने बताया कि शादी टूटने के बाद अगले तीन साल उन पर कितने भारी गुजरे जिसमें वह शराब पीने लगे थे.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैनें समुद्र किनारे अपनी गाड़ी पार्क की और वाक के लिये चला गया. मैने समुद्र की ओर देखा और सोचा कि मैं इसमें कूद जाता हूं. बच निकला तो ठीक है और नहीं आ सका तो बदकिस्मती. मैं किस्मत पर छोड़ने को तैयार था. मैने चार बार ऐसा सोचा लेकिन कर नहीं सका.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola