भारत-पाक जंग से पहले धौनी की गोद में PAK कप्तान सरफराज का बेटा, फोटो वायरल

Updated:
विज्ञापन
भारत-पाक जंग से पहले धौनी की गोद में PAK कप्तान सरफराज का बेटा, फोटो वायरल

लंदन : चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होना है. मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी की एक तसवीर वायरल हुई है, जिसमें वह पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे अब्दुल्ला को गोद में लिये दिख रहे हैं. आपको बता दें कि सरफराज के […]

विज्ञापन
लंदन : चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होना है. मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी की एक तसवीर वायरल हुई है, जिसमें वह पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे अब्दुल्ला को गोद में लिये दिख रहे हैं. आपको बता दें कि सरफराज के बेटे अब्दुल्ला का जन्म सिर्फ चार महीने पहले हुआ है.
दोनों देशों के बीच होने वाले हाईवोल्‍टेज मैच से पहले धौनी के साथ पाक टीम के कप्‍तान के बेटे की तसवीर खेल भावना को बढ़ाने में अहम साबित होगा. सोशल मीडिया पर धौनी की तसवीर को शेयर किया जा रहा है और कमेंट्स भी आ रहे हैं. कई खेल समर्थक इसे मैच से पहले के तनाव को कम करने वाला मान रहे हैं. ज्ञात हो सरफराज अहमद और उनकी पत्नी खुशबक्त दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. सरफराज ने मई 2015 में ही शादी की हैं और अबदुल्ला उनके पहले बेटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola