जियो का 4जी फीचर फोन लेना है, तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पहले आआे, पहले पाआे

Updated:
विज्ञापन
जियो का 4जी फीचर फोन लेना है, तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पहले आआे, पहले पाआे

नयी दिल्ली : अभी पिछले हफ्ते ही रिलायंस जियो की आेर से लाॅन्च जियो के 4जी फीचर फोन लेने के लिए उपभोक्ताआें को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इसके लिए रिलायंस जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jio.com पर बुकिंग के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. कंपनी की तरफ से ग्राहकों को यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभी पिछले हफ्ते ही रिलायंस जियो की आेर से लाॅन्च जियो के 4जी फीचर फोन लेने के लिए उपभोक्ताआें को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इसके लिए रिलायंस जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jio.com पर बुकिंग के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. कंपनी की तरफ से ग्राहकों को यह फोन ‘प‍हले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जायेगा.

इस खबर को भी पढ़ेंः 15 अगस्त से इंडिया का स्मार्टफोन जियोफोन देगा डिजिटल आजादी, जानें बिना पैसे वाले स्मार्टफोन की अहम बातें…

हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन की प्री-बुकिंग के लिए 24 अगस्त की तिथि निर्धारित की गयी है. ‘प‍हले आओ, पहले पाओ’ के आधार मिलने वाले इस फोन के लिए बेहतर होगा कि आप कंपनी की वेबसाइट पर चल रही प्रक्रिया का पालन करते रहें. इससे आपको सही समय पर सही सूचना मिलती रहेगी.

रिलायंस जियो की वेबसाइट www.jio.com पर लॉगआन करके होमपेज पर ‘Keep Me Posted’ का लिंक मिलेगा. इसके जरिये कंपनी फोन लेने के इच्‍छुक उपभोक्‍ताओं को समय-समय पर अपडेट करती रहेगी. सभी जानकारियों से अपडेट रहने पर फोन की प्री-बुकिंग में आराम से शामिल हो सकते हैं.

रिलायंस जियो के नये फोन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में अपडेट रहने के लिए आपको यहां रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा. ऐसा कराने पर कंपनी की तरफ से इच्छुक उपभोक्ताआें को ई-मेल पर जानकारी भेजी जायेगी. इसके बाद कंपनी की आेर से भेजी गयी प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola