Jharkhand : डोभी के चतरा मोड़ पर ट्रक ने छात्रा को कुचला

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand : डोभी के चतरा मोड़ पर ट्रक ने छात्रा को कुचला

चतरा : चतरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं मेंबच्चोंकी मौत का सिलसिला नहीं थम रहा. शुक्रवार की सुबह फिर एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया. जिस ट्रक ने छात्रा को रौंदा, वह बालू लाने हंटरगंज जा रहा था. छात्रा को कुचलकर ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया. लड़की की पहचान मनोज गुप्ता की […]

विज्ञापन

चतरा : चतरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं मेंबच्चोंकी मौत का सिलसिला नहीं थम रहा. शुक्रवार की सुबह फिर एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया. जिस ट्रक ने छात्रा को रौंदा, वह बालू लाने हंटरगंज जा रहा था. छात्रा को कुचलकर ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया. लड़की की पहचान मनोज गुप्ता की बेटी के रूप में हुआ है. दुर्घटना डोभी के चतरा मोड़ पर सुबह 9 बजे हुई.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : चतरा-डोभी पथ पर हंटरगंज में नो एंट्री में बालू लदे ट्रक ने छात्रा को रौंदा, गुस्साये लोगों ने की सड़क जाम

ज्ञात हो कि 18 नवंबर को भी चतरा-डोभी पथ पर हंटरगंज में एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा की मौत हो गयी थी. बच्ची बालू लदेट्रक के पहिये में फंस गयी. ट्रक चालक वाहन रोकने की बजाय बच्ची को 50 फीट तक घसीटता रहा, जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया. इससे गुस्साये लोगों ने चतरा-डोभी पथ को जाम कर दिया था.

इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन हंटरगंज में नो एंट्री को गंभीरता से लागू नहीं कर रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. नवंबर में हुई दुर्घटना के बाद लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गयी थी. लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों को खदेड़ दिया था.

इसे भी पढ़ें :रांची की मुस्लिम योग टीचर राफिया नाज ने क्यों लिखा, ‘#Gauhati_I_am_coming_soon

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पांडेयपुरा और हंटरगंज के रास्ते में आये दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोग यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग करते हैं. पुलिस और प्रशासन तब तो व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दे देते हैं, लेकिन गंभीरता से इस दिशा में कुछ किया नहीं जाता. विकल्प नहीं होने की वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस सड़क से आने-जाने के लिए मजबूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola