वर्ष 2017 का भारत भूषण अग्रवाल कविता पुरस्कार अच्युतानंद मिश्र को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली : अच्युतानंद मिश्र को ‘भारत भूषण अग्रवाल कविता पुरस्कार 2017’ दिया जायेगा. उन्हें यह पुरस्कार उनकी कविता ‘बच्चे धर्म युद्ध लड़ रहे हैं’ के लिए दिया जा रहा है. यह कविता ‘हंस’ पत्रिका में जनवरी 2016 में प्रकाशित हुई थी. इस पुरस्कार की स्थापना तार-सप्तक के कवि भारत भूषण अग्रवाल की स्मृति में उनकी […]
विज्ञापन
दिल्ली : अच्युतानंद मिश्र को ‘भारत भूषण अग्रवाल कविता पुरस्कार 2017’ दिया जायेगा. उन्हें यह पुरस्कार उनकी कविता ‘बच्चे धर्म युद्ध लड़ रहे हैं’ के लिए दिया जा रहा है. यह कविता ‘हंस’ पत्रिका में जनवरी 2016 में प्रकाशित हुई थी. इस पुरस्कार की स्थापना तार-सप्तक के कवि भारत भूषण अग्रवाल की स्मृति में उनकी पत्नी बिंदु अग्रवाल ने वर्ष 1979 में की थी. पुरस्कार समिति के निर्णायक मंडल में अशोक वाजपेयी, अरुण कमल, उदय प्रकाश, अनामिका और पुरुषोत्तम अग्रवाल हैं, जो हर वर्ष बारी-बारी से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कविता का चयन करते हैं.
परिचय
अच्युतानंद मिश्र का जन्म 11 अगस्त 1982 को बोकारो में हुआ. स्कूल तक की पढ़ाई बोकारो से की. आगे की पढ़ाई दिल्ली से की. महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाओं में कविताएं एवं आलोचनात्मक गद्य प्रकाशित. कविता संग्रह ‘आंख में तिनका’ वर्ष 2013 में प्रकाशित. आलोचना की पुस्तिका ‘नक्सलबाड़ी आंदोलन और हिंदी कविता’ प्रकाशित. प्रसिद्ध अफ़्रीकी उपन्यासकार चिनुआ अचेबे के उपन्यास ‘ऐरो ऑफ गॉड’ का ‘देवता का बाण’ शीर्षक से हिंदी अनुवाद हार्पर कॉलिंस से प्रकाशित. प्रेमचंद के प्रतिनिधि गद्यों का प्रेमचंद: समाज संस्कृति और राजनीति शीर्षक से संपादन. साहित्य की समकालीनता शीर्षक के अंतर्गत साहित्य और समय के अंतर्संबंधों पर केंद्रित लेखों का संकलन एवं संपादन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










