25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

अर्जुन मुंडा ने खूंटी का जाना हाल, नेताओं से की बात

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा लॉकडाउन के कारण दिल्ली में हैं और कामकाज निपटा रहे है़ं इधर श्री मुंडा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से खूंटी का हाल जाना़ कोरोना महामारी से लड़ रहे संसदीय क्षेत्र की समस्या के बाबत बातचीत की़ श्री मुंडा ने क्षेत्र के विधायक,पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधियों […]

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा लॉकडाउन के कारण दिल्ली में हैं और कामकाज निपटा रहे है़ं इधर श्री मुंडा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से खूंटी का हाल जाना़ कोरोना महामारी से लड़ रहे संसदीय क्षेत्र की समस्या के बाबत बातचीत की़ श्री मुंडा ने क्षेत्र के विधायक,पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधियों से वर्तमान स्थिति की समीक्षा की़

श्री मुंडा ने कोरोना से निपटने के लिए किये जा रहे उपायों और गरीबों को मिल रहे राशन व भोजन के बारे में जानकारी हासिल की़ श्री मुंडा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से आम लोगों के परेशानी दूर करने का आह्वान किया़ गरीबों के भोजन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिये़

उन्होंने कहा कि इस अदृश्य बीमारी से संघर्ष लंबे समय तक चल सकती है़ प्रधानमंत्री,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के निर्देश का पालन करे़ं इस बीमारी का एकमात्र इलाज सोशल डिस्टेंसिंग और अपने घर में रहना है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें