योगी आदित्यनाथ को संयोग से मिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद : अखिलेश यादव

Updated at : 14 Mar 2021 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ को संयोग से मिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद : अखिलेश यादव

Yogi Adityanath, Chief Minister of UP, Akhilesh Yadav : लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम पद संयोग से मिला है. मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर उनके परिवार की तुलना महाभारत के पात्रों से की थी.

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम पद संयोग से मिला है. मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर उनके परिवार की तुलना महाभारत के पात्रों से की थी.

उत्तर प्रदेश के कासगंज में समाजवादी पार्टी और महान दल की ओर से आयोजित एक किसान पंचायत में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि ”वह संयोग से मुख्यमंत्री बन गये है.”

साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बदले गये हैं, जिस दिन बीजेपी विधायकों का टिकट कटने का पता चलेगा, उस दिन उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बदल जायेंगे.

मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर कहा था कि ”महाभारत के ये वही पात्र हैं. इन्होंने फिर से जन्म लिया है. ये लोग जैसे महाभारत करके भारत की प्रगति को पूरी तरह बाधित कर दिया था, उसी तरह अब प्रदेश के विकास को बाधित किया है.”

गौरतलब हो कि इससे पहले मुरादाबाद में पत्रकारों की कथित पिटाई मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत डेढ़ दर्जन से अधिक समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि ”यह प्राथमिकी भाजपा की हताशा का प्रतीक है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola