अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने का लगाया था आरोप
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Feb 2025 10:59 PM
arvind Kejriwal atishi
Yamuna Water Dispute: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है. उनके खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हो गया है. उन्होंने यमुना के पानी पर गंभीर आरोप लगाया था.
Yamuna Water Dispute: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज हो गई है. कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर यमुना नदी के पानी को लेकर उनके बयान और हरियाणा सरकार पर उनके आरोपों के संबंध में है.
केजरीवाल ने यमुना के पानी पर क्या लगाया था आरोप
अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी को लेकर हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाया था. केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा था, “हरियाणा से भाजपा के लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं. अगर यह पानी दिल्ली वासियों ने पी लिया तो कई लोगों की जान चली जाएगी. क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वह जल शोधन संयंत्र में भी साफ नहीं हो सकता. दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है.” उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली के लोगों की “सामूहिक हत्या” करना चाहती है लेकिन आप ऐसा नहीं होने देगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: केजरीवाल के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
नायब सिंह सैनी ने किया था पटवार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना पानी विवाद पर अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा, “केजरीवाल अपनी विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं, जिसमें यह दावा भी शामिल है कि यमुना का पानी जहरीला है, ताकि हरियाणा और दिल्ली के बीच तनाव पैदा किया जा सके. यमुना मेरे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि आस्था का विषय है. मैंने खुद नदी का पानी पिया है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ को उजागर किया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










