विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मिली मंजूरी, 1 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 May 2023 5:02 PM
केंद्र सरकार भारत में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू कर रही है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने योजना को लेकर कहा कि इसके तहत हर प्रखंड में 2000 टन का अन्न भंडारण गोदाम बनाया जाएगा. अभी देश के काफी अन्न बर्बाद हो जाते हैं ऐसे में नये अन्न गोदाम बन जाने से इसकी बर्बादी रुकेगी.
केंद्र सरकार भारत में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू कर रही है. सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने की स्वीकृति हो गई है. योजना के तहत देशभर के प्रत्येक प्रखंड में 2000 टन क्षमता का गोदाम बनाया जाएगा. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने कहा कि योजना के लागू होने से देश में कुल खाद्य भंडारण क्षमता 2000 लाख टन से भी ज्यादा हो जाएगी.
Union Cabinet chaired by Prime Minister Narendra Modi, today approved the constitution and empowerment of an Inter-Ministerial Committee for facilitation of the “World’s Largest Grain Storage Plan in Cooperative Sector” by convergence of various schemes of the Ministry of…
— ANI (@ANI) May 31, 2023
सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना
योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कैबिनेट बैठक में सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना पर बड़ा फैसला लिया गया. हर प्रखंड में गोदाम का निर्माण किया जाएगा. जिससे देश की अन्न भंडारण क्षमता बढ़कर 2000 लाख टन से भी ज्यादा हो जाएगी. बता दें, अभी देश में 1450 लाख टन भंडारण की क्षमता है. इस योजना पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसकी मंजूरी मिल गई है.
हर ब्लॉक में बनाया जाएगा 2000 टन का अन्न भंडारण
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को लेकर कहा कि इस योजना के तहत हर प्रखंड में 2000 टन का अन्न भंडारण गोदाम बनाया जाएगा. गौरतलब है कि देश में भंडारण की कमी के कारण काफी मात्रा में अन्न की बर्बादी होती है. ऐसे में हर ब्लॉक में अन्न भंडारण गोदाम बन जाने से अन्न की बर्बादी रुकेगी. साथ ही विदेशों में आयात में भी कमी आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










