क्यों आता है भूकंप? दिल्ली-NCR को सबसे अधिक खतरा, जानें किस तीव्रता पर होती है सबसे अधिक तबाही

हमारी धरती 7 प्लेट्स से मिलकर तैयार हुई है. ये सारे प्लेट्स लगातार घुमती रहती है. इसे प्लेट टैक्टॉनिकक या प्लेट विवर्तनिकी भी कहा जाता है. जहां पर ये प्लेट्स आपस में टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्ट लाइन फॉल्ट होता है.
दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता 6.6 आंकी गयी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था. भारत के अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. पाकिस्तान में भूकंप से अबतक 9 लोगों की मौत और 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं. भूकंप से सबसे अधिक खतरा दिल्ली-एसीआर को बताया जाता है. तो आइये जानें कि आखिर भूकंप क्यों आते हैं और किस तीव्रता में सबसे अधिक नुकसान का खतरा रहता है.
क्यों आता है भूकंप
हमारी धरती 7 प्लेट्स से मिलकर तैयार हुई है. ये सारे प्लेट्स लगातार घुमती रहती है. इसे प्लेट टैक्टॉनिकक या प्लेट विवर्तनिकी भी कहा जाता है. जहां पर ये प्लेट्स आपस में टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्ट लाइन फॉल्ट होता है. प्लेट्स के लगातार आपस में टकराने से कोने मुड़ने लगते हैं और ज्यादा दबाव बनने पर टूटने भी लगते हैं. वैसी स्थिति में बहुत धरती से बहुत अधिक ऊर्जा निकलती है और ये धरती से बाहर आने की कोशिश करती है. गति पर प्रभाव पड़ने के बाद भूकंप के झटके आते हैं.
किस तीव्रता में सबसे अधिक आती है तबाही
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है. भूकंप की तीव्रता 0 से 9 तक होती है. इसे इस प्रकार समझा जा सकता है.
0-1.9 तीव्रता – यह सिर्फ सीज्मोग्राफ से पता चलता है. 2-2.9 तीव्रता – इसमें हल्का कंपन होता है, जिसमें कोई नुकसान नहीं होता. 3 से 5.9 तीव्रता को भी ज्यादा बताया जाता है, हालांकि इसमें भी नुकसान का कोई खतरा नहीं रहता है. 6-6.9 तीव्रता- इसे खतरनाक बताया जाता है. इसमें इमारतों में दरार पड़ने का खतरा रहता है. इसमें अधिक नुकसान हो सकता है. 7 से 7.9 के बीच अगर तीव्रता हो तो इमारतें गिरने लग जाती हैं. इसमें भारी नुकसान का खतरा रहता है. अगर भूकंप की तीव्रता 8 से 8.9 के बीच हो तो सुनामी का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर भूकंप की तीव्रता 9 या उससे अधिक हो तो भारी तबाही मवती है. सुनामी की संभावना बढ़ जाती है.
Also Read: Earthquake: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 11 की मौत, 160 से अधिक घायल
दिल्ली-एनसीआर को भूकंप से अधिक खतरा
दिल्ली-एनसीआर को भूकंप से अधिक खतरा बताया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली-एनसीआर भूकंप के पांचवें और चौथे जोन में आता है. भारत में भूकंप के पांच जोन हैं. पांचवें जोन में दिल्ली के अलावा कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड का पूर्वी भाग, गुजरात का कच्छ और उत्तरी बिहार का कुछ हिस्सा.
भूकंप की भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता, लेकिन हम उनका पूर्वानुमान लगा सकते हैं
विनाशकारी भूकंपों के बाद, भूकंप की भविष्यवाणी के बारे में चर्चा होना आम बात है. भूकंप की भविष्यवाणी के लिए, भविष्य में आने वाले भूकंप के विशिष्ट समय, स्थान और परिमाण के बारे में पहले से ही बताने की आवश्यकता होती है. हालांकि, वैज्ञानिक भले ही भूकंप की भविष्यवाणी करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन हम उनका पूर्वानुमान लगाने में सक्षम हैं. पिछले भूकंपों के समय, स्थान और परिमाण के विवरण को देखते हुए, यह एकदम स्पष्ट हो जाता है कि उन प्लेटों के आंतरिक भाग की तुलना में पृथ्वी की सतह बनाने वाली टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं के साथ विनाशकारी भूकंपों की अधिक संभावना है. हाल के दशकों में, भूकंपीय रिकार्डर के विश्वव्यापी नेटवर्क की स्थापना ने भी बहुत छोटे भूकंपों और झटकों का पता लगाने में सहायता की है – जिसमें लोगों द्वारा महसूस की जाने वाली बहुत छोटी भूकंपीय घटनाएं भी शामिल हैं.
भारत में छोटे-छोटे झटके बड़े पैमाने पर भूकंप का खतरा कम कर रहे : विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे-छोटे झटके विवर्तनिक दबाव को कम करने तथा भारत को एक विनाशकारी भूकंप से बचाने में मदद कर रहे हैं. भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है लेकिन हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे यहां हर दिन कई छोटे-छोटे भूकंप आते हैं इसलिए एकत्र हुई ऊर्जा निकल जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










