ePaper

अजित पवार के बाद कौन : NCP की कमान अब किसके पास? पत्नी सुनेत्रा या...

Updated at : 28 Jan 2026 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
अजित पवार के बाद कौन : NCP की कमान अब किसके पास? पत्नी सुनेत्रा या...
महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार, फोटो पीटीआई

Ajit Pawar Death: विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. विमान हादसे में अजित दादा समेत 5 लोगों की मौत हो गई. अजित दादा के निधन के बाद बड़ा सवाल है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान किसके हाथ में होगा. क्योंकि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से 2023 में ही अलग हो गए थे और एनसीपी पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

Ajit Pawar Death: विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद हर किसी के दिमाग में ये बात चल रही है, आखिर एनसीपी को कौन संभालेगा? पवार अपनी पार्टी के सबसे मजबूत नेता थे. हालांकि उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में हैं. उनकी पत्नी सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं. अजित दादा के दो बेटे हैं बेटे पार्थ और जय. अब सवाल है कौन पार्टी को लीड करेगा.

एनसीपी में नंबर दो कौन?

अजित पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में दूसरी पंक्ति के नेताओं में राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शुमार शामिल हैं. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि पार्टी की कमान प्रफुल्ल पटेल को मिल सकती है.

कैसे हुआ विमान हादसा?

‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया. उसके बाद सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई. पवार पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा 

Ajit Pawar Plane Crash: करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola