ePaper

Shantanu Singh Rao: कौन हैं शांतनु सिंह राव? ब्रिटिश संसद ने किया ‘Outstanding Student Achievement Award’ से सम्मानित

Updated at : 15 Oct 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Outstanding Student Achievement Award

Outstanding Student Achievement Award

Outstanding Student Achievement Award: ब्रिटिश संसद भवन में आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट एवं ग्लोबल ब्रिलियंस अवॉर्ड्स 2025 में राजस्थान के युवा छात्र शांतनु राव को उनके समाजसेवी कार्यों, नेतृत्व क्षमता और प्रवासी भारतीय छात्रों के कल्याण हेतु किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘Outstanding Student Achievement Award’ से सम्मानित किया गया. यह उपलब्धि पूरे राजस्थान समेत पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है.

विज्ञापन

Outstanding Student Achievement Award: ऐतिहासिक ब्रिटिश संसद भवन (UK Parliament) में आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट एवं ग्लोबल ब्रिलियंस अवॉर्ड्स 2025 में भारत सहित विश्व भर के प्रतिष्ठित , नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, न्यायविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान के युवा छात्र शांतनु राव को उनके समाजसेवी कार्यों, नेतृत्व क्षमता और प्रवासी भारतीय छात्रों के कल्याण हेतु किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘Outstanding Student Achievement Award’ से सम्मानित किया गया. यह उपलब्धि पूरे भारत, विशेषकर राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.

शांतनु राव- भारत की युवा शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण

शांतनु, वर्तमान में Queen Mary University, London में अंतिम वर्ष के छात्र हैं. अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य किए, जो एक युवा छात्र को समाज में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करते हैं.

  • विदेश में आने वाले छात्रों को रहने के लिए उचित आवास (Accommodation) दिलाने में मदद की
  • Part-time job opportunities की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया
  • Mental health और emotional support हेतु व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर सहायता दी

शांतनु ने यह पुरस्कार अपने पिता प्रेम सिंह राव को किया समर्पित

शांतनु ने यह पुरस्कार अपने पिता प्रेम सिंह राव को समर्पित किया है. इस दौरान उन्होंने कहा “लोगों की सहायता करना मैंने अपने पिता से सीखा है. यह सम्मान सभी संघर्षरत छात्रों और सेवा की भावना को समर्पित है.”

भारत–यूके व्यापारिक संबंधों पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा

समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की  भारत यात्रा और भारत–यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधारित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई. इस चर्चा में वरिष्ठ नीति विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और भारतीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसमें इस बात को विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है — और इस परिवर्तन में भारत–यूके साझेदारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम के चेयरपर्सन आदित्य प्रताप सिंह की ओर से किया गया.  उन्होंने इस मंच को वैश्विक संवाद, सम्मान और संस्कृति के संगम में बदल दिया.

समिट में शामिल रहे कई प्रतिष्ठित अतिथि

  • ब्रिटिश संसद के अनेक सांसद (Members of Parliament)
  • मेयर्स व वरिष्ठ राजनयिक (Mayors & Embassies)
  • भारत से आए प्रशासनिक अधिकारी, IAS अधिकारी
  • सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विकल्प सिंह

ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम 2025: सीमाओं से परे एक मंच

यह समिट न केवल पुरस्कार वितरण का अवसर था, बल्कि यह भारत और ब्रिटेन के बीच गहराते संबंधों, युवा नेतृत्व, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बन गया. ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम 2025 ने सिद्ध किया कि जब प्रतिभा, सेवा, नेतृत्व और संस्कृति एक मंच पर आती हैं, तो वे सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया को प्रेरित करती हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola