कौन है अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला शख्स, पुलिस ने वडोदरा से ऐसे किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
anant ambani wedding

anant ambani wedding

anant ambani wedding Bomb threats: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंध गए. हाईप्रोफाइल शादी में देश-दुनिया के कई दिग्गज शामिल हुए.

विज्ञापन

anant ambani wedding Bomb threats: अनंत अंबानी की शादी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. ऐसा इसलिए क्योंकि हाई प्रोफाइल शादी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि बम की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है. सबसे आश्चर्य की बात है कि गिरफ्तार शख्स पेश से आईटी इंजीनियर निकला.

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने ऐसे दबोचा

मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह समारोह में बम की धमकी देने के मामले में गुजरात के वडोदरा से 25 वर्षीय एक आईटी इंजीनियर को मंगलवार को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान विरल अशरा के रूप में हुई है. बम की धमकी देने के मामले की जांच जब पुलिस ने शुरू की, तो पता चला कि जिस खाते से सोशल मीडिया पोस्ट किया गया था, उसका यूजर वडोदरा गुजरात का है. मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को गुजरात भेजा गया और आरोपी को पकड़ लिया गया.

आरोपी शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा था?

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक यूजर ने पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था, मैं सोच रहा हूं कि अंबानी की शादी में बम फटने के बाद कल आधी दुनिया उलट जाएगी. एक पिन कोड में अरबों डॉलर.

12 जुलाई को अनंत और राधिका की हुई शादी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और फार्मा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जून को एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए. इस विवाह समारोह में नेताओं, हिंदी एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत व हॉलीवुड की हस्तियों के अलावा देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए थे.

Also Read: Anant-Radhika Reception: 55 साल के इस एक्टर ने लूटी महफिल, शाहरुख-गौरी का ये वीडियो ना करें मिस

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola