Explainer: क्या है एसवाईएल नहर विवाद ? 14 अक्टूबर को बैठक करेंगे पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Oct 2022 4:27 PM

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कहा था कि आपस में चर्चा कर एसवाईएल नहर विवाद का हल निकालें. कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा को कहा था कि मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें.

विज्ञापन

सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आपस में बैठक करने वाले हैं. माना जा रहा है कि दोनों की बैठक से इससे मुद्दे का हल निकल सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, दोनों राज्य आपसी सहमती से निकालें एसवाईएल नहर विवाद का हल

सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कहा था कि आपस में चर्चा कर एसवाईएल नहर विवाद का हल निकालें. कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा को कहा था कि मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें.

Also Read: Captain Amarinder Singh बोले- पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस का खात्मा, AAP से तंग आ चुकी है जनता

क्या कहना है खट्टर का

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, हम निश्चित रूप से इस मुद्दे को सुलझाने का कोई रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे. मालूम हो इससे पहले उन्होंने कहा था कि एसवाईएल का पानी हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण है. एक तरफ हमें यह पानी नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली हमसे और पानी की मांग कर रही है. इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए समयसीमा तय करना बहुत जरूरी हो गया है.

क्या है एसवाईएल नहर विवाद

एसवाईएल नहर से जल बंटवारा कई दशकों से दोनों राज्यों के बीच विवाद का विषय रहा है. पंजाब रावी-ब्यास नदी के पानी की मात्रा के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहा है, जबकि हरियाणा एसवाईएल नहर को पूरा करने की मांग कर रहा है ताकि उसे नदी के पानी का 35 लाख एकड़ फुट का अपना हिस्सा मिल सके. केंद्र ने छह सितंबर को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि पंजाब सरकार विवाद को सुलझाने में सहयोग नहीं कर रही है.

1966 से जारी है एसवाईएल नहर विवाद

पंजाब और हरियाणा के बीच 1966 से ही एसवाईएल नहर विवाद जारी है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पंजाब से अलग हरियाणा राज्य बना. 10 साल के लंबे विवाद के बाद 1976 में दोनों राज्यों में जल बंटवारे को आखिरी रूप दिया गया है. जिसके बाद सतलुज यमुना नहर के जल का 3.5 एमएएफ हिस्सा हरियाणा को दिये जाने की अधिसूचना जारी की गयी, जिससे पंजाब के किसान नाराज हो गये और सड़क पर उतर गये. उसके बाद कई बाद केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. दोनों राज्यों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन अब भी विवाद जिंदा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola