‘चीन की हर हरकत पर भारत की पैनी नजर’, वायु सेना प्रमुख ने कही ये बात

वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी. आर. चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हमेशा परिचालन के लिए तैनात और सतर्क रहते हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की गतिविधियों की निगरानी जारी है और हम उपयुक्त कदम उठाते हैं.
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम हमें किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत सेना की आवश्यकता पर बल देते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि LAC से लगे इलाकों में डिसइंगेजमेंट की गयी है. चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर हमारी पैनी नजर है. हमने रेडार और वायु रक्षा नेटवर्क की उपस्थिति पर हमारा फोकस है. हमने उचित समय पर गैर-एस्केलेटर उपाय किये हैं.
#WATCH | IAF chief ACM VR Chaudhari responds to ANI question on China-bound Iranian aircraft bomb threat yesterday & what was the protocol followed pic.twitter.com/j9DIRfLte9
— ANI (@ANI) October 4, 2022
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी. आर. चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हमेशा परिचालन के लिए तैनात और सतर्क रहते हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की गतिविधियों की निगरानी जारी है और हम उपयुक्त कदम उठाते हैं.
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा कि अग्नीपथ योजना के तहत ‘एयर वॉरियर’ की भर्तियों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है और इस साल दिसंबर में 3,000 अग्निवीर वायु को भारतीय एयर फोर्स में शामिल किया जाएगा. महिला अग्निवीरों की भर्ती की योजना अगले साल के लिए बनायी है.
पूर्वी लद्दाख में एलएसी के निकट चीन की गतिविधियों पर वायु सेना प्रमुख ने कहा कि तनाव ना बढ़े, इसके लिए उपयुक्त प्रयास किये जा रहे हैं. एलएसी के निकट चीनी विमानों के उड़ने की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि हवाई सीमा क्षेत्र के उल्लंघन के मामलों को उठाया जा रहा है.
वायु सेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए हम सरकार के साथ हैं. भविष्य के युद्धों के लिए सहयोगी बलों के साथ संयुक्त योजना और उनके निष्पादन की आवश्यकता को हम समझते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी समग्र तैयारी चीनी आक्रामकता के बजाय एक निरंतर प्रक्रिया है.
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम हिंद प्रशांत में घटनाक्रमों पर निरतंर निगाह रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम तीनों सेनाओं के एकीकरण के खिलाफ नहीं हैं, हमारी आपत्तियां केवल कुछ संरचनाओं को लेकर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










