ePaper

Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ठंड होगा और प्रचंड, 5 जनवरी से शुरू हो सकती है बारिश

Updated at : 01 Jan 2022 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ठंड होगा और प्रचंड, 5 जनवरी से शुरू हो सकती है बारिश

Weather Update: 5 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग वहीं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके असर से राजस्थान के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इसके असर से ठंड का असर और प्रचंड होगा. राजस्थान पहले से ही शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग (Weather Department Forecast) ने कहा है कि राजस्थान के कुछ भागों में 4 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिसके असर से 5 जनवरी से 7 जनवरी तक कई हिस्सों में बारिश होगी.

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ हिस्से शनिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे. हालांकि, बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर 1.8 डिग्री न्यूनततम तापमान सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हनुमानगढ़ के सांगरिया और चुरु में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि करौली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.5 डिग्री, नागौर में 4.8 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 5.3 डिग्री, वनस्थली में 5.8 डिग्री, जयपुर-भीलवाडा में 7.4-7.4 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया. राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

Also Read: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज, कश्मीर में हिमपात, राजस्थान में बारिश, दिल्ली में छायेगा कोहरा

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के कुछ भागों में 4 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से चार जनवरी से ही राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो सकती है.

उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग वहीं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. उन्होंने बताया कि इस तंत्र का असर 7 जनवरी तक देखने को मिलेगा और इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola