पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब

Updated:
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब

Aaj ka Mausam : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बर्फबारी और बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 2 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 5 से 7 फरवरी 2026 के दौरान तीसरा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसका प्रभाव मौसम पर नजर आ सकता है.

दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना

दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा नजर आ सकता है.

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई. विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.

राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत

राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है.

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दो-तीन फरवरी को छिटपुट रूप से कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola