West Bengal Teachers Recruitment Scam: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का आदेश खारिज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Apr 2025 3:05 PM

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट

West Bengal Teachers Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. SC ने हाई कोर्ट के उस आदेश के उस हिस्से को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अतिरिक्त पदों के सृजन के पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल के फैसले की जांच CBI से कराए जाने का आदेश दिया गया था.

विज्ञापन

West Bengal Teachers Recruitment Scam: भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच जारी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने 25753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को दिया था अवैध करार

सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25753 शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था. फैसला सुनाते हुए कहा था कि पूरी चयन प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण और दागदार थी. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह अतिरिक्त पदों के सृजन के निर्णय पर CBI जांच की दिशा के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर स्वतंत्र रूप से विचार करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाई कोर्ट का निर्णय उचित नहीं था

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने राज्य सरकार की याचिका पर विचार करते हुए कहा, “हमारा मानना ​​है कि मंत्रिमंडल के निर्णय पर अतिरिक्त पदों के सृजन के मुद्दे को CBI को सौंपने का हाई कोर्ट का निर्णय उचित नहीं था.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola