ePaper

पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Updated at : 15 Aug 2025 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान में श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और 35 घायल हुए. बस बिहार से पश्चिम बंगाल धार्मिक यात्रा पर आई थी. घायलों का इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज में जारी है, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेरी घाट और फागुपुर के बीच हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों में 2 महिला समेत 8 पुरुष शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओ से भरी बस बिहार के मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के सरसौआ घाट इलाके से लेकर पश्चिम बंगाल आई थी. वे बंगाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन और गंगासागर में स्नान करके लौट रहे थे. तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. बस में 45 लोग सवार थे, जिनमें से 5 बच्चे भी थे. बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं, जिनको इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बर्दवान मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की, क्योंकि यह बड़े हादसों की वजह बन सकती है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है.

पूर्वी वर्दमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola