West Bengal By Election 2025 : कालीगंज विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर, बारिश में छाता लेकर वोट देने पहुंचे वोटर

Updated:
विज्ञापन
West Bengal By Election 2025

West Bengal By Election 2025

West Bengal By Election 2025 : पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. यहां बारिश के बीच लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

West Bengal By Election 2025 : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह  सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. एक वीडियो न्यूज एजेंसी PTI ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि वोटर बारिश के बीच वोट करने पहुंच रहे हैं. उसके हाथ में बारिश से बचने के लिए छाता नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार, जानें

उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनी को तैनात किया गया है. मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा. तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का फरवरी में अचानक निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी. उनकी बेटी अलीफा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने आशीष घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन प्राप्त है.

मतगणना 23 जून को

उपचुनाव में तृणमूल, भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मतगणना 23 जून को होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola