ePaper

Weekly Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक यहां होगी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Updated at : 09 Jan 2022 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक यहां होगी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Lucknow: A policeman uses an umbrella tent to protect himself during heavy rain un Lucknow, Sunday, July 11, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI07_11_2021_000070A)

Weekly Weather Forecast: मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश जारी रहेगी. जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Weekly Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आने लगा है. इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फ़बारी हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है. अगले सप्ताह के मौसम की बात करें तो कई राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. झारखंड में रविवार से कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इधर मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश जारी रहेगी. आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल…

बिहार में शीतलहर चलने के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे तक बिहार में शीतलहर चलने के आसार नहीं है. विभाग ने बताया कि इस दौरान पश्चिमी हिमालय पर व मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. इसके बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है. बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं. बिहार के पश्चिमी भागों, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण और इससे सटे जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली सूचना के अनुसार 9 जनवरी को भी इन जिलों के अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, आरा, कैमूर व आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

झारखंड का मौसम

11 जनवरी की रात या 12 को पूरे झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर दिखने लगेगा. इससे करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार नौ जनवरी को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची में बारिश (Rain in Jharkhand) हो सकती है. 10 और 11 जनवरी को सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा छोड़ सभी जिलों में बारिश का अनुमान है. 11 और 12 जनवरी को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के झारखंड से निकल जाने का अनुमान है. इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी.

Also Read: Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-यूपी-बिहार सहित यहां होगी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है.

यूपी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीहत कई जिलों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 जनवरी को दिनभर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं रुक-रुककर बारिश होगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन