ePaper

Heavy Rain warnings: 6 से 11 सितंबर तक भयंकर बारिश, गरज चमक के साथ बौछार, अलर्ट जारी

Updated at : 06 Sep 2025 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Weather warnings

Weather warnings

Heavy Rain warnings: देश के कई राज्यों में आगामी 7 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी 7 सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain warnings: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसके प्रभाव में 7 सितंबर तक गुजरात राज्य और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 5 से 7 के दौरान और सौराष्ट्र और कच्छ में 6 से 7, पूर्वी राजस्थान में 5 से 6 और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 7 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.

7 सितंबर तक गुजरात में भयंकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 7 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर और 6 से 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 6 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में असाधारण रूप से भारी बरसात हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 30 सेमी तक बारिश हो सकती है. 5 और 6 को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. 5 और 8 को पश्चिमी राजस्थान में, 6 और 7 को उत्तराखंड, 8 और 9 को हिमाचल प्रदेश, 8 से 10 सितंबर के दौरान हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में जोरदार बारिश की संभावना है. 10 सितंबर को पंजाब, 10 और 11 को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान, 5 को मराठवाड़ा, 7 को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है.

6 से 11 सितंबर तक पूर्वी और मध्य भारत में जोरदार बारिश

6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 5 सितंबर को ओडिशा, अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 8 से 10 सितंबर के दौरान बिहार, 9 और 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

असम और मेघालय में भारी बारिश

7 सितंबर, 10 और 11 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 7 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में और 6 से 9 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 सितंबर को तमिलनाडु और 8 से 10 को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola