Weather: अगले 24 घंटे में बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

Updated:
विज्ञापन

Ranchi: A damaged house on a waterlogged street after heavy rain in Ranchi, Friday, July 30, 2021. (PTI Photo)(PTI07_30_2021_000311A)

Weather Updates LIVE : दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून मेहरबान नजर आ रहा. अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम यूपी, पूर्वी एमपी, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. बिहार-झारखंड और यूपी सहित अन्य राज्यों में भी आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अगले 24 घंटे में बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

अगले 24 घंटे में 12 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर होगी भारी बारिश 

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम यूपी, पूर्वी एमपी, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जतायी है.

पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने 31 लोगों को बचाया

भारतीय वायु सेना ने पश्चिम बंगाल में खानकुल-2 ब्लॉक के धन्याघरी जीपी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मिशन चलाया. भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने 31 लोगों को छतों से बचाया और उन्हें आरामबाग में सुरक्षित पहुंचाया. हेलीकॉप्टरों ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन खाद्य आपूर्ति भी गिरायी.

बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को कई स्थानों में होगी बारिश, वज्रपात की संभावना

तीन अगस्त को बिहार के 19 जिलों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं. साथ ही एक या दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना जतायी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola