ePaper

Weather Update Today: करवा चौथ पर दिल्ली से पटना तक कैसा रहेगा मौसम? कब और कहां दिखेगा चांद, देखें लिस्ट

Updated at : 10 Oct 2025 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Update Today On Karwachauth

Weather Update Today On Karwachauth

Weather Update Today: करवा चौथ 2025 के खास मौके पर मौसम ने भी साथ दे सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और चांद के दर्शन में कोई रुकावट नहीं आएगी. जानें आपके शहर में चांद निकलने का सही समय क्या रहेगा.

विज्ञापन

Weather Update Today: करवा चौथ के खास पर्व पर मौसम भी खास बना हुआ है.मानसून की विदाई के साथ ही अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है.आज शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जा रहा है, ऐसे में हर किसी की नजर शाम को आसमान में निकलने वाले चांद पर टिकी हुई है.जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम और किस समय दिखेगा चांद.

देशभर का मौसम कैसा रहेगा?

  • दिल्ली-एनसीआर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 19°C रहेगा.मौसम साफ और खुशनुमा रहने की संभावना है.
  • उत्तर प्रदेश: प्रदेश के सभी जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं भी बारिश नहीं होगी.पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों जगह मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.आने वाले 5 दिनों तक भी बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है.
  • बिहार: बिहार में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है.
  • झारखंड: यहां भी मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
  • ओडिशा: 10 से 12 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

करवा चौथ पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और चांद के दीदार में कोई बाधा नहीं आएगी.महिलाएं बिना किसी चिंता के व्रत खोलने की तैयारी कर सकती हैं.हल्की ठंड और साफ आसमान इस पावन दिन को और खास बना देगा.

आपके शहर में चांद कब निकलेगा? (Karwa Chauth 2025 Moonrise Time)

शहरचांद निकलने का समय
नई दिल्ली08:14 PM
नोएडा08:13 PM
लखनऊ08:03 PM
कानपुर08:07 PM
गोरखपुर07:53 PM
अयोध्या07:58 PM
वाराणसी07:59 PM
पटना07:49 PM
रांची07:54 PM
कोलकाता08:12 PM
चंडीगढ़08:10 PM
मुंबई08:56 PM
विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola