Weather Today Update : हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में होगी 36-48 घंटे में भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Commuters wade through the waterlogged Ashok Vihar area after heavy rain in New Delhi, Wednesday, Sept. 1, 2021. Delhi on Wednesday recorded its highest rainfall in at least 12 years. (PTI Photo/ Shahbaz Khan)(PTI09_01_2021_000133B)

Weather LIVE Updates/ Rain News -दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार-झारखंड सहित देश के कई राज्यों में भी बारिश होगी.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में होगी 36-48 घंटे में भारी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले 36 से 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और ऊना में हो सकती है भारी बारिश.

दिल्ली में अभी चार सितंबर तक होगी बारिश

दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि दिल्लीवासियों को चार सितंबर के बाद ही बारिश से राहत मिलेगी.

झारखंड की राजधानी रांची में तेज बारिश

दिल्ली और यूपी के बाद अब झारखंड में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान किया था. अगले कुछ और दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

4 सितंबर तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में 4 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. गुरुवार को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश होने और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

ओडिशा में 23 वर्षों में इस मानसून में सबसे कम बारिश

ओडिशा में दो दशकों से अधिक समय में, इस मानसून में सबसे कम वर्षा दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान केंद्र ने चिंता जतायी कि कम बारिश से राज्य में सूखा पड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां बताया कि ओडिशा में इस साल एक जून से 31 अगस्त के बीच केवल 661.1 मिलीमीटर ही बारिश हुई जो सामान्य बारिश से 29 प्रतिशत कम है.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश

दिल्ली में गुरुवार को सुबह भी बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव के कारण एक बार फिर यातायात प्रभावित हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह से 229.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सितंबर में होने वाली औसत 129.8 मिमी बारिश से काफी अधिक है. आम तौर पर माह के पहले दो दिन केवल 16.7 मिमी बारिश ही होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola