Weather News Today: दिल्ली का प्रदूषण से बुरा हाल, यहां भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Updated:
विज्ञापन
Weather News Today: दिल्ली का प्रदूषण से बुरा हाल, यहां भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Weather News Today: कुछ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जानें आज का मौसम

विज्ञापन

देश के कुछ राज्यों में जहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. मौसम विभाग की मानें तो, एक निम्न दबाव का क्षेत्र श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है. इधर भारी बारिश को देखते हुए डिंडीगुल जिला कलेक्टर ने भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तपामान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में आज भी रिकॉर्ड की गयी है. दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी है. गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather News Today: यहां होगी बारिश

कुछ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. स्काईमेट वेदर के अनुसार 11 और 12 नवंबर को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Weather News Update: भारी बारिश की चेतावनी

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने बताया है कि तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर तमिलनाडु के कई इलाकों में शुक्रवार को यानी आज स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. इसके साथ ही, रायलसीमा और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना स्काईमेट ने व्यक्त की है.

Weather News Today: बिहार और यूपी का मौसम

बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ रही है. सूबे में उत्तर पछुआ हवा अपना असर दिखाने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार पारा गिरता नजर आएगा और ठंड की बढ़ोतरी होगी. आने वाले पांच दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. इधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन