Weather Forecast: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, झारखंड में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम
Weather Update Today: देश में पश्चिमी विक्षोप का असर दिखाई दे रहा है. पहाड़ों से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पश्चिम और दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है. वहीं, बिहार में बारिश किसानों पर आफत बनकर टूटी है. देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी मौसम की तल्खी बरकरार रहेगी. जानें आज यानी रविवार को छुट्टी के दिन कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल.
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
झारखंड में अभी इसी तरह रहेगा मौसम
झारखंड में अभी मौसम इसी तरह रहेगा. बारिश से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20, 21, 22 और 25 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 23 व 24 मार्च को आसमान मुख्यत: साफ रहने और मौसम शुष्क रह सकता है.
सोमवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में सोमवार को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
यहां कुछ देर में होगी बारिश
झारखंड के चतरा, गुमला, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग में कुछ देर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इस बाबत अलर्ट किया गया है.

लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए