Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी, फिर बढ़ेगी ठंड! जानें मौसम का ताजा हाल
Injuried people are helped at the street near the scene in Seoul, South Korea, early Sunday, Oct. 30, 2022. South Korean officials said around 50 people were in cardiac arrest and a number feared dead after being crushed by a large crowd pushing forward on a narrow street during Halloween festivities in the capital Seoul. AP/PTI(AP10_29_2022_000262A)
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क बना रहा. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है.
पंजाब के कई इलाकों में ठंड से राहत
पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद ठंड से राहत मिली. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
पहाड़ों में होगी बर्फबारी
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत है. फिलहाल उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री है. आने वाले 4-5 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ जाएगा. IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.
पंजाब के कई इलाकों में ठंड से राहत
पंजाब के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद ठंड से राहत मिली. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पटियाला का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.3 डिग्री सेल्सियस, 9.5 डिग्री सेल्सियस, 11.6 डिग्री सेल्सियस, 8.2 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है. वर्ष के इस समय के आसपास पारा दो अंकों में बढ़ना शुरू हो जाता है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों और तलहटी से दूर स्थानों के लिए. राजधानी दिल्ली में भी फरवरी के तीसरे सप्ताह में लगभग 11 डिग्री का सामान्य तापमान होता है और फरवरी के समापन के दिनों में यह 12 डिग्री तक बढ़ जाता है.
दिल्ली में रविवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस मौसम के लिये सामान्य है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है. जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने रविवार तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए