Weather Forecast: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, राजस्थान में गिरा पारा, पंजाब-हरियाणा में भी मौसम सर्द
Weather Update Today : हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. झारखंड में हवा चलने की वजह से लोगों को अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने बिहार में उत्तरी और पछिया हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम जारी है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
दिन और रात के तापमान में आएगा अंतर
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 16 से 17 फरवरी के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की प्रबल संभावना है. (भाषा)
उत्तरी हवाओं के कारण बढ़ी ठंड
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कुछ इलाकों पर तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. सीकर के फतेहपुर में बीती रात तापमान शून्य के आसपास 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. (भाषा)
पंजाब-हरियाणा में सर्द मौसम जारी, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
रांची स्थित मौसम विभाग केंद्र ने 19 फरवरी तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. जानें अगले कुछ दिन प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 57 प्रतिशत
दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गयी. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 रहा. आपको बता दें कि शून्य से 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली में सोमवार सुबह तेज हवाएं चल रही थीं और शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए