ePaper

Weather News: मुंबई गुजरात एमपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Updated at : 26 Jul 2024 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
WEATHER NEWS

WEATHER NEWS

Weather News: भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Weather News: देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है. दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

indian weather news

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर (MP Weather News)

मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक राम भारत नागर ने बताया कि राज्य के भोपाल, बैरागढ़, रायसेन, भीमबेटका, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सांची, कुनो, निवाड़ी, ओरछा, दक्षिण पन्ना, दक्षिण छतरपुर, उत्तरी श्योपुर कलां, दक्षिण ग्वालियर, उत्तरी शिवपुरी, टीकमगढ़ और कटनी में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

mp weather

मुंबई में बारिश का सितम (Mumbai Weather)

मौसम विभाग ने मुंबई में आज तेज हवा के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी (IMD) की मानें को मुंबई में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुंबई के ठाणे में आज स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया गया.

mumbai weather

गुजरात में बारिश ने ली 8 लोगों की जान (Gujarat Weather)

भारी बारिश की वजह से गुजरात में हालात बिगड़ गए है. नदियों के उफान पर होने के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है. बीते 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से गुजरात में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें को 28 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश के हालात बने रहेंगे. 

जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (UP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक  पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश हो सकती है. इसी के साथ मौसम विभाग ने यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इनमें  मुजफ्फरनगर, मेरठ, एटा, हापुड़, टुंडला, आगरा, नगीना, ललितपुर, बिजनौर, फतेहाबाद, बुलंदशहर, बांदा और फर्रुखाबाद बारिश हो सकती है. 

up weather

दिल्ली में 3 दिनों तक बारिश की संभावना (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. राजधानी के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादल आज छाए रहेंगे. 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola