ePaper

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

Updated at : 29 Nov 2024 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ एंट्री करेगा. इसके कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उत्तरी हिस्सों दस्तक देने वाला है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री जम्मू कश्मीर में होगी. अनुमान है कि इसका प्रभाव शुक्रवार देर शाम से शुरू होकर 3 दिसंबर 2024 तक रहेगा.

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

स्काईमेट वेदर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा. ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. वहीं निचले पहाड़ी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है.श्रीनगर, अवंतीपोरा और शोपियां में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है. वहीं कई इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं.

ठंड में हो सकता है जोरदार इजाफा

पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के भी मौसम में बदलाव दिखेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख होंगे. वहीं मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. दिल्ली-यूपी समेत आस पास के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

कई इलाकों में छा सकता है घना कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहेगा. कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा. मौसमी बदलाव के कारण बारिश की संभावना नहीं है.

Also Read: Cyclone Alert: भारत की तरफ बढ़ रहा खतरनाक तूफान, भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन होगी दस्तक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola