Weather Forecast: ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, जानिए झारखंड पर क्या होगा असर
Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the 'Janmashtami' festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस कारण ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ओडिशा ने राज्य में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने प्रदेश के केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी और कंधमाल जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने दी चेतावनी: मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार के आसपास तटबंध के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आकार लेने को तैयार है. इस कारण प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है.
मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने का अलर्ट: मौसम विभाग ने मछुआरों को को गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि समुद्र तट में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. ऐसे में संभावित तूफानी मौसम को देखते हुए विभाग ने अगले दो दिनों तक मछुआरों को तट पर न जाने की सलाह दी है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने तटीय और दक्षिणी ओडिशा में 65 से 115 मिलीमीटर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण झारखंड में भी जोरदार बारिश हो सकती है. झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 20 सितंबर को रांची समेत कई और इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 20 सितंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










