Weather forecast: सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन, बारिश से दो-चार होंगे लोग

Updated:
विज्ञापन
Weather forecast: सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन, बारिश से दो-चार होंगे लोग

दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन
undefined

दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से 8 नवंबर के आसपास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है.

undefined

7 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की उम्मीद है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और रायलसीमा में भारी बारिश देखने को मिली है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

undefined

इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप और ओडिशा के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हो सकती है.

undefined

दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है.

undefined

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के दक्षिणी हिस्से में मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी कुछ दिनों में केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का रविवार को पूर्वानुमान जताया है.

undefined

विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि दक्षिणी तमिलनाडु और पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके अगले तीन दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर की दिशा में बढ़ने की संभावना है.

undefined

मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच से आठ नवंबर के बीच केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

undefined

इससे पहले विभाग ने शनिवार को राज्य के पथानामथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में पांच नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन