Weather Forecast: चक्रवात 'आसनी' का खतरा, यहां होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

Updated at : 20 Mar 2022 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: चक्रवात 'आसनी' का खतरा, यहां होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates: आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. बिहार-झारखंड में तीखी धूप है. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का मौसम

विज्ञापन

Weather Forecast Updates Todays : दिल्ली में होली के बाद का मौसम गर्म हो चला है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिन में आसमान साफ रहेगा. इधर पहला चक्रवात ‘आसनी’ बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है जिसका असर कुछ राज्यों में नजर आ सकता है. बिहार-झारखंड में तीखी धूप है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी हितधारकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निकाले गये लोगों को आश्रय देने के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों में भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो.

हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें

मौसम विभाग ने 20 मार्च को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है. विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने सभी मछुआरों को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह भी दी है.

राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी

राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी जारी है जहां बीते चौबीस घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा. बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और गत कई दिनों से गर्म और तेज हवाएं और लू चल रही है. मौसम विभाग ने रविवार को भी बीकानेर और चुरू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

Also Read: Cyclone Asani: तबाही मचाएगा चक्रवात ‘आसनी’ ? भारी बारिश की आशंका, यहां आ सकती है बाढ़
यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह तक गर्मी में और तेजी आएगी. वहीं तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. अगले दस दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन