Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today- दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. रविवार सुबह हल्की बारिश हुई जिसने ठंड बढ़ा दी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए भारी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी और राज्य की मध्य तथा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है. निचले इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. वहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है.

श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तरी भागों में 5 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार 6 फरवरी को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, यूपी के मौसम की बात करें तो आज से प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों में बारिश शुरू होने के आसार हैं. यह धीरे-धीरे पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेगी. पूरे उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, साथ ही छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है. 5 फरवरी को बारिश की तीव्रता काफी कम हो जाएगी और 6 फरवरी तक शुष्क मौसम शुरू हो जाएगा.
Also Read: Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है.

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार एक साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है. इसके कारण बिहार में पांच से छह फरवरी के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










