Weather Forecast Updates : सुबह की शुरुआत हो रही है हल्की ठंड के साथ, जानें झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ गया है. देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 17 अक्टूबर (17 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. Maharashtra में बारिश और बाढ़ से 48 लोगों की मौत हुई है. अब winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अधिक वर्षा वाले 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा पश्चिम बंगाल का कोलकाता
स्काई मेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिक वर्षा वाले 10 शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा पश्चिम बंगाल का कोलकाता, जहां 57 मिमी की मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में, पराली जलाए जाने से बढ़ सकता है प्रदूषण
राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता शनिवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई लेकिन हवा की गति ठीक होने से इसमें आंशिक सुधार होने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी.
अगले कुछ घंटों में झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश
अगले कुछ घंटों में झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ साथ गुमला में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

मुंबई में बादल छाए रहे
मुंबई में हल्की बरसात के साथ ही आमतौर पर बादल छाए रहे.
सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ
मेरठ में शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई. यहां अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म नजर आ रहा है.
रांची में बारिश
अगले कुछ घंटों में झारखंड की राजधानी रांची में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए