Weather Forecast Update: दिल्ली-यूपी का बदलेगा मौसम, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का मौसम
New Delhi: Vehicles move slowly on a street, amid dense fog, on a cold morning in New Delhi, Friday, Jan. 1, 2021. (PTI Photo/ Kamal Singh)(PTI01_01_2021_000080A)
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम (Mausam) एक बार फिर करवट लेगा. दिल्ली में तेज हवा चलेगी. यूपी-बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना है. जानें आज का मौसम
हिमाचल में 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं. जबकि 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के आसार
राजस्थान से शुष्क पछुआ हवाएं मध्यप्रदेश की ओर चलेंगी. इससे मध्य प्रदेश में तापमान 15 मार्च से बढ़ने की उम्मीद है. जलवायु परिस्थितियों का आकलन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले वैश्विक मानकों के अनुसार और आईएमडी के अध्ययन के अनुसार इस साल अधिक गर्मी होने के आसार हैं. बताया गया कि मध्य प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के आसार है. इस मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है. यह भी बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही मध्यप्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
राजस्थान से बहने वाली शुष्क पछुआ हवाएं मार्च से बढ़ाएंगी MP में तापमान!
राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर बहने वाली शुष्क पछुआ हवाओं से प्रदेश में मार्च के मध्य से तापमान बढ़ने की संभावना है. आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम ने पीटीआई भाषा को बताया कि अप्रैल और मई के महीने सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है और रात में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि राजस्थान से शुष्क पछुआ हवाएं मध्यप्रदेश की ओर चलेंगी. इससे मध्यप्रदेश में तापमान 15 मार्च से बढ़ने की उम्मीद है.
दिल्ली शहर में एक्यूआई 194 दर्ज
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापामन सामान्य से दो डिग्री अधिक, 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. सुबह आठ बजे एक्यूआई 194 दर्ज किया गया. एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब तथा 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिन के समय तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 9 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना नजर आ रही है. इस दौरान 5 व 6 मार्च को आसमान में बादल दिखेंगे. साथ ही हवा चलने से हल्की सर्दी का अहसास भी होगा. इसके बाद में 9 मार्च तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं.
तेज हवाएं चलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए