Weather Forecast Updates: दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. जानें कहां होगी बारिश और आज का मौसम आपके इलाके में कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. दक्षिण भारतीय राज्यों में इस सप्ताह के अंत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है.

आने वाले दिनों में जानिए राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च को राज्य के बीकानेर संभाग तथा जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. इस दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. हालांकि, राज्य के बाकी सभी संभागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, भूस्खलन की वजह से सैकड़ों वाहन फंसे

270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले के पास सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन की वजह से, इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है जिससे सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि देश के बाकी हिस्सों को हर मौसम में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली इस सड़क पर समरोली के पास देवल में तड़के करीब दो बजकर 45 मिनट पर भूस्खलन हुआ. सड़क की सफाई करने वाली एजेंसी के लोगों और मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और रास्ते को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश

राजस्‍थान में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. हालांकि राज्य के बाकी सभी संभागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र, जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च को राज्य के बीकानेर संभाग तथा जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा.

दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ रहने और अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola