Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the ‘Janmashtami’ festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. ओडिशा में दो दिन तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को आसमान में छाये रहे बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. आईएमडी ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो इस मौसम में पहली बार यह सामान्य रहा.

29 अगस्त को दिल्ली में बारिश होने के आसार

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं.

यूपी-उत्तारखंड और ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. इस बीच, आईएमडी ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

बांग्लादेश ने भारत से मांगा गंगा-ब्रह्मपुत्र व अन्य नदियों पर बाढ़ से संबंधित डाटा

बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्सों (अपस्ट्रीम स्टेशन) से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं, लेकिन भारत का कहना है कि पर्याप्त आंकड़े ढाका को दिए जा रहे हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

बिहार में होगी बारिश

आइएमडी पटना के मुताबिक हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. विशेष रूप से पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भारी से भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

29 अगस्त को दिल्ली में होगी बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि 28 अगस्त को नोएडा में ट्विन टावर को ढहाए जाने के समय उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलेंगी. यह दिल्ली के लिए एक खतरा होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola