Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार-यूपी में बारिश का अलर्ट, दिल्ली सहित अन्य राज्य का मौसम जानें
Weather Forecast Today Updates: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से प्री मानसून की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया है. झारखंड और बिहार में भी प्री मॉनसून की बारिश ने लोगों को राहत दी है. जानते हैं कि एमपी-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
इन राज्यों में बारिश की संभावना
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा,मध्य प्रदेश , झारखंड सहित कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो इन सभी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है.
लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं
मौसम विभाग ने दिल्ली मेंअगले तीन से चार दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जिससे तापमान कम रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
चक्रवाती तूफान झारखंड के उत्तरी भाग में स्थित
मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान झारखंड के उत्तरी भाग में स्थित है. एक टर्फ भी बना हुआ है. इसका असर झारखंड के पूर्वी हिस्से में है. इसका असर आसपास के कुछ जिलों में दिख रहा है. इस कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. 25 मई से स्थिति में सुधार होगा. हालांकि, 28 मई तक कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होगी.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने (IMD) ने 25 मई को प्रदेश के 32 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 26 मई को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में बुधवार, 25 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए