Live Updates

Weather Forecast LIVE Update: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना

Updated at : 23 May 2022 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast LIVE Update: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना

Tezpur: Commuters ride two-wheelers as dark rain clouds loom over, bringing a respite from the summer heat, in Tezpur, Friday, May 13, 2022. (PTI Photo)(PTI05_13_2022_000111B)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इधर झारखंड-बिहार के भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. जानें मध्‍य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहित अन्‍य राज्यों के मौसम के बारे में

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:23 PM. 23 May 2210:23 PM. 23 May

गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांच समेत पलामू और जमशेदपुर में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना हैं. हवा की गति भी लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है.

3:23 PM. 23 May 223:23 PM. 23 May

रांची में 25 मई तक वर्षा होने की संभावना

राजधानी रांची सहित झराखंड के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. आईएमडी के मुताबिक गरज-चमक के साथ हवा की गति भी लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ सकती है. फिलाहल मौसम विभाग ने भारी बारशि की कोई चेतावनी नहीं जारी की है.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

जम्मू कश्मीर में भूकंप का हल्का झटका आया

जम्मू कश्मीर में सोमवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बज कर करीब 31 मिनट पर आया. उन्होंने कहा कि भूकंप उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 34.43 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 50 किलोमीटर की गहराई में आया.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

गुरुग्राम में भारी बारिश से यातायात जाम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम में सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती और यातायात जाम का सामना करना पड़ा.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

खराब मौसम के कारण 19 उड़ानों को किया गया डायवर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्र के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि कम से कम 19 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, इंदौर, अमृतसर और मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई. बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़क पर जलभराव हुआ.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

दिल्ली में गर्मी से राहत

दिल्ली में आंधी के जबरदस्त प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई. आज सुबह 5:40 से सुबह 7 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश

उत्तराखंड के देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. राजपुर रोड और क्लॉक टावर इलाके की तस्‍वीर सामने आयी है.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

ओडिशा में बारिश के बाद तापमान में आई कमी

ओडिशा में रात भर हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा और तापमान में काफी कमी दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री तक की कमी दर्ज की गई तथा कई इलाकों में यह सामान्य से काफी नीचे रहा.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

दिल्ली में कार पर गिरा पेड़

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं जिसकी वजह से कई पेड़ उखड़ गये. एक वीडियो न्यू मोती बाग से सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि एक कार पर पेड़ गिर गया है. घटना के समय कार के अंदर मौजूद कार सवार सुरक्षित बाहर निकल लिये गये.

1:18 PM. 23 May 221:18 PM. 23 May

राजस्थान के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से आगामी 48 घंटों के दौरान जयपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, और अजमेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान आंधी के साथ बारिश होगी.

7:51 AM. 23 May 227:51 AM. 23 May

खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर

दिल्ली में खराब मौसम का फ्लाइट्स पर असर पड़ने की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार आंधी-तूफान की वजह से उड़ानों में देर हो रही है.

7:51 AM. 23 May 227:51 AM. 23 May

एमपी में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी

मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 24 और 25 मई को अधिकतम तापमानों में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 23 मई से बारिश के आसार हैं.

7:40 AM. 23 May 227:40 AM. 23 May

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का कहर

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के साथ मौसम ने करवट ली है जो लोगों को परेशान कर रही है. तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की खबर हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

7:40 AM. 23 May 227:40 AM. 23 May

झारखंड में आगामी 28 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जहां 23 और 24 मई को झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी, वहीं 25 और 26 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिम पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले तथा दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा 27 और 28 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.

7:40 AM. 23 May 227:40 AM. 23 May

बिहार में आंधी-पानी के साथ ठनके का अलर्ट जारी

बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी-पानी के साथ ठनके का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मुख्य वजह पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन का गुजरना है. जिसकी वजह से चक्रवाती दबाव का केंद्र बिहार बना हुआ है. हालांकि ट्रफ लाइन की दिशा सोमवार से दक्षिण-उत्तर हो जायेगी. ऐसी स्थिति में दो दिन बाद बिहार की मौसमी दशा सामान्य होने के आसार बन सकते हैं. इन मौसमी दशाओं के बीच बिहार में रात और दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है.

7:40 AM. 23 May 227:40 AM. 23 May

24 मई तक बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्री मानसून की बारिश कई जिलों में हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई को नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 24 मई तक बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने गरज के साथ रिमझिम बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola