Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी का बदलेगा मौसम, झारखंड-बिहार में बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल
Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है. हालांकि फिर मौसम एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी
कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को बर्फबारी हुई. जबकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर शहर में बारिश हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में भारी बर्फबारी की सूचना है, जहां सात इंच से अधिक हिमपात हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि गांदरबल जिले और उसके आस-पास के इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सुबह बारिश हुई जबकि दोपहर बाद बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और अपराह्न चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया.
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान है. उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 2 से 3 दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से मैदानी जिलों में गर्मी का अहसास होने लगा है.
राजस्थान में गर्मी ने दिखाने शुरू कर दिए अपने तेवर
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.8 डिग्री, जालौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.6 डिग्री, सिरोही में 34.2 डिग्री व जोधपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह बूंदी, चित्तौड़गढ़, फलौदी, बीकानेर, चुरू व गंगानगर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार रात सीकर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री व संगरिया में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया. राज्य में बाकी जगह यह 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.
तेज हवाएं/धूलभरी आंधी चलने की संभावना
राजस्थान के बूंदी, चित्तौड़गढ़, फलौदी, बीकानेर, चुरू व गंगानगर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग ने जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में मंगलवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है.
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप शुरू
गर्मी ने राजस्थान में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं जहां बाड़मेर जिले में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.8 डिग्री, जालौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.6 डिग्री, सिरोही में 34.2 डिग्री व जोधपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए