Live Updates

Weather Forecast LIVE Update: असम में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही नौका पलटी, तीन बच्चे लापता

Updated:
विज्ञापन

Noida: Vehicles ply on a road during heavy rainfall in Noida, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo)(PTI06_17_2022_000227B)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में बारिश के बाद पारा नीचे आ गया है जिससे गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 24 घंटो में मानसून के दस्तक देने की संभावना नजर आ रही है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही नौका पलटी, तीन बच्चे लापता

असम के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि 24 ग्रामीणों का एक समूह शुक्रवार देर रात इस्लामपुर गांव से सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी रायकोटा इलाके में उनकी नौका पानी में डूबे एक ईंट-भट्टे से टकरा जाने के कारण पलट गई.

दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हिमंत को फोन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता भी जताई.

झारखंड : 19 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार झारखंड के उत्तर- पूर्वी भाग यानी धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात की संभावना भी जतायी है. 18 जून (शनिवार) को राज्य के उत्तरी भाग तथा 19 जून (रविवार) को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी की संभावना जतायी है.

Assam Flood: मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति गंभीर

पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में लगातार चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति गंभीर नजर आ रही है. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है और कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के 25 जिलों में 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

उत्तर प्रदेश का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों में बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र व अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में बदलाव किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola