Weather Forecast Updates: झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी का मौसम
Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)
Weather Forecast LIVE Updates: मौसम एक बार फिर करवट लेगा. दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज भी बदलने जा रहा है. बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी वर्षा के आसार हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.
दिल्ली में रविवार को वायु गणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 244 रहा. वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी खराब श्रेणी में रहा. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है.
देश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार,
देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इससे मौसम बदलने से देश के कई हिस्सों एक बार फिर बारिश और बफबारी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले हफ्ते भी देश के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा. आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना जताई है.
राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ा पर कुछ इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी
राजस्थान में रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बावजूद कुछ इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार रात करौली में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए