Live Updates

Weather Forecast Update: देश के इन 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल

Updated at : 01 Oct 2022 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: देश के इन 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today : मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नजर आ रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:14 PM. 1 Oct 2211:14 PM. 1 Oct

पुणे में आगामी हफ्ते तक होगी तेज बारिश!

महाराष्ट्र के पुणे में मानसून विदाई की ओर अग्रसर है. इस बीच, पिछले कुछ हफ्तों से बारिश में भी कमी देखी जा रही है. लेकिन, बीते दो दिन से यहां एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग की मानें तो जिले में आगामी हफ्ते तक तेज बारिश हो सकती है.

11:14 PM. 1 Oct 2211:14 PM. 1 Oct

मौसम विभाग ने इन 9 राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडीशा, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी और आंध्र प्रदेश में आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश के संकेत मिलने के बाद अलर्ट जारी करके चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही आईएमडी ने दक्षिण महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों में तेज बारिश के संकेत दिए हैं.

11:14 PM. 1 Oct 2211:14 PM. 1 Oct

हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 3 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं. वहीं, 4 अक्तूबर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन सबके बीच, आज शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली हुई है. इससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रदेश में बीते 5 दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है.

11:29 AM. 1 Oct 2211:29 AM. 1 Oct

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता के अनुसार, आगामी 4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि, नवरात्रि के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होना शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही लोगों को ठंड भी महसूस होने लगेगी.

11:29 AM. 1 Oct 2211:29 AM. 1 Oct

यहां भी होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार 2 से 4 अक्टूबर तक असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है. 1 से 3 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है.

11:29 AM. 1 Oct 2211:29 AM. 1 Oct

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार 1 से लेकर चार तारीख तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं.

11:29 AM. 1 Oct 2211:29 AM. 1 Oct

ओडिशा में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2022 के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

11:29 AM. 1 Oct 2211:29 AM. 1 Oct

3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका

झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर 3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गयी है. उस दिन रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी वर्षा होगी.

7:44 AM. 1 Oct 227:44 AM. 1 Oct

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण

सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी होना तय है. इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण इस बार सितंबर में देश के उत्तर और उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हुई जिसने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कमी को कम करने में मदद की.

7:44 AM. 1 Oct 227:44 AM. 1 Oct

मॉनसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी. उन्होंने कहा कि मॉनसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा. यानी मॉनसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी.

7:44 AM. 1 Oct 227:44 AM. 1 Oct

यहां होगी बारिश

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है.

7:44 AM. 1 Oct 227:44 AM. 1 Oct

राजस्थान में बारिश जारी रहने का अनुमान

राजस्‍थान के अधिकांश इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है, हालांकि राज्य में कई जगह अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके अनुसार, पांच अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भाग में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola