Weather Forecast Update : दिल्ली सह‍ित अन्य राज्यों में मौसम ने बदला रंग, झारखंड में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम (Winter) ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है. इस साल ठंड फरवरी (4 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई. गुरुवार को शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था.

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 6.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मध्य प्रदेश के नौ जिलों में कल गिर सकते हैं ओले

मध्य प्रदेश के नौ जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी. वहीं, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन जिलों में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे.

शिमला में बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं.

पंजाब और हरियाणा में कई जगह बारिश

पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बारिश हुई. इसके अलावा मोहाली, लुधियाना, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी बारिश हुई. पिछले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

यूपी के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना

उत्तर प्रदेश के के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. इस अवधि में गोरखपुर, अयोध्या तथा बरेली मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद तथा मेरठ मंडलों में यह सामान्य से अधिक रहा. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा तथा बरेली मंडलों में रात के तापमान में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola